top of page
Wrinkled White Fabric

ARANYAK ARUNACHALA

 

We can see that all over the world, human beings are running after artificial goals and self-created desires. When these desires are not fulfilled, they bring sorrow, and even when they are fulfilled, they fail to give us anything truly natural or creative. That which is pure and real does not enter our lives. Because “THAT” is not born out of our imaginations or thoughts. Witnessing this, the human heart turns toward religion and spirituality. 

We follow many kinds of teachings and visit old and new spiritual teachers. In these paths, we may find some comfort, but no true solution seems to reveal itself. Placing our hope in random practices that come our way and believing them to be the final path to liberation, we end up losing our entire life in the search.

Aranyak Arunachala does not offer another new teaching or path. It is a space to observe. It is a platform where a person’s self-created plans rooted in worldly life are gently set aside. Here, one is invited to not only put aside his worldly hopes, but also the hope invested in religion and spirituality. Only then can we can truly have a fresh mind—a mind free from the burden of the past, from accumulated beliefs and habits. From there, there may  begin the exploration of a life that is new and real, a life not shaped by decayed traditions or conditioned patterns.

आरण्यक अरुणाचला

 

यह हम तो देख ही रहे हैं कि, सारी दुनिया में हम इंसान बनावटी या अपने ही गढ़े मन्सूबों के पीछे भाग रहे हैं। जिनके न पूरा होने पर हमें दुख तो होता ही है, जिनके पूरा होने के बाद भी हमें कुछ नैसर्गिक या सृजनात्मक हाथ नहीं लग पाता। वह हमारे जीवन में उतर ही नहीं पाता, जो कि, खरा और सच्चा है। 

जो कि हमारी अपनी कल्पनाओं के द्वारा, उम्मीदों के द्वारा नहीं रचा गया है।

 

यह सब कुछ देखकर हम इंसान की निगाह धर्म और अध्यात्म की तरफ उठती है। हम न जाने कितनी तरह की शिक्षाओं के पीछे दौड़ते हैं। नए-पुराने गुरुओं के पास जाते हैं। उसमें कहीं हमको थोड़ी सी सांत्वना मिलती है, पर कोई मौलिक समाधान सा नहीं जान पड़ता। अपने हाथ में आए किसी इस तरह के अनर्गल क्रियाकलाप से उम्मीद बाँधे कि, यही मुक्ति का अंतिम मार्ग है, हम अपनी पूरी जिंदगी ही गंवा बैठते हैं।

“आरण्यक अरुणाचला” एक ऐसे मंच का प्रयोग है, जहां पर व्यक्ति के अपने गढ़े मन्सूबे जो दुनियादारी में है, उसे तो एक तरफ़ सरकाया ही जाए, उसकी जो उम्मीद धर्म-अध्यात्म के माध्यम से होती है, वह उम्मीद भी यहां से विदा दे के देखी जाए!

 

वस्तुतः तभी फिर हमारे पास एक ऐसा ताज़ा चित्त हो सकता है जो, 

पुराने किसी तौर-तरीक़े से बोझिल नहीं है। वहां से फिर हम ऐसे जीवन का अन्वेषण प्रारंभ कर सकते हैं, जो ताजा और असल है। जो बहुत तरह के सड़े-गले संस्कारों के द्वारा गढ़ा नहीं गया है।

  • We invite all to participate in Residential retreats and Dialogues conducted twice every month. 

  • Apart from organized programmes we welcome all to stay with the sole purpose of inner enquiry and quiet reflection for a maximum of 3 days. 

  • The Study Centre is not for engaging in other activities such as official/personal work,  sightseeing, shopping and family & social get-togethers. Only friends who are sincere about self enquiry are welcome. 

  • Friends staying here are welcomed to some volunteer work at the centre. 

  • There won’t be any room service available.

  • Booking of the rooms will be based on availability. 

  • Please contact us at 0aranyak0@gmail.com or 7598302111

  • The Study Centre will refrain from non-vegetarian food, cigarettes, alcohol, and drugs.

ज़रूरी जानकारी 

  • जो लोग आत्म-अन्वेषण को लेकर गंभीर हैं और उसमे गहराई से उतरना चाहते हैं, उनका स्वागत है।

  • सहभागियों आवासीय रिट्रीट और संवादों में भाग लेने के लिए आमंत्रित हैं, जो हर महीने दो बार आयोजित होंगे।

  • संगठित कार्यक्रमों के अलावा भी सहभागियों अधिकतम 3 दिनों तक ठहर सकते हैं जो केवल आत्म-अन्वेषण में उत्सुक हो. 

  • यह स्थान अन्य गतिविधियों के लिए नहीं है, जैसे — ऑफिसियल या व्यक्तिगत काम, पर्यटन, खरीदारी, या पारिवारिक और सामाजिक मेल-मिलाप।

  • प्रत्येक आगंतुक से अपेक्षा की जाएगी कि वह केंद्र में किसी न किसी सेवा कार्य में सहयोग करे।

  • यह स्थान स्व-सेवा के लिए है, यहाँ किसी प्रकार की रूम सर्विस उपलब्ध नहीं होगी।

  • कमरों की बुकिंग उपलब्धता के आधार पर की जाएगी।

  • कृपया संपर्क करें: 0aranyak0@gmail.com या 7598302111

  • अध्ययन केंद्र में मांसाहार, सिगरेट, शराब और नशीले पदार्थों का सेवन वर्जित है।

Wrinkled White Fabric

Aranyakotsav 

 

It fills us with immense gratitude towards existence that it has given us the opportunity to simultaneously see and experience the sorrow and falsehood of life at 'Aranyak'. Walking hand in hand, with the art of raising impossible questions, we have an opportunity to enter a life which is not only completely free from sorrow but also synonymous with compassion and awakening. In this process creativity and beauty starts blossoming and flourishing in our living. That is what we celebrate at 'Aranyakotsav' from time to time to express and share.

आरण्यकोत्सव

अस्तित्व के प्रति अशेष अनुग्रहबोध से हमें यह आपूर कर देता है कि, उसने हमें साथ-साथ जीवन के दुःख और झूठ को देखने-परखने का अवसर ‘आरण्यक’ के मँच के रूप में दिया है। 

असम्भव प्रश्नों की कीमिया से हम साथ-साथ मानव जीवन में दुःख को, तिलिस्म को बेध कर उस जीवन को उतरने का अवसर दे रहे हैं, जो दुःख और तिलिस्म से सर्वथा मुक्त तो है ही, जो करुणा व  जागरण का पर्याय भी है। 

इस तरह से जीते हुए सहज ही जीवन में न जाने कितने माध्यमों से सृजन भी पुष्पित-पल्लवित होने लग रहा है। जिसे अभिव्यक्त करने बाँटने के लिए हम समय-समय पर आनलाइन ‘अरण्यकोत्सव’ भी आयोजित करते चल रहे हैं। 

Wrinkled White Fabric

Aranyavas 

 

We all are living in concrete jungles and therefore we have lost the beauty of life from within us. 

Aranyavas is an opportunity to allow life to enter our body, our mind and heart. 

Let us go out with some friends to the riverside, to the mountains, to the forest, where human intelligence has not yet reached. Let us go and live there and find out whether there is still any part left within us which has not been stolen by the mind. 

Let us explore what is that life which devoid of thoughts and memories of the past? 

IN 2022 We start Aranyavas from Amarkantak from 25th November, which lastED for about 2 months, in which we stayED in different places of the country, meet fellow travelers, haD dialogues and exploreD the beauty of life. We FOUND back our lost glory in the midst of nature, which WAS lost in the course of so-called civilization and development. We INVOKED that natural awakening at those places where there is no human footprint yet. 

next dates soon to be announced

All are welcome! 

अरण्यवास

हम सब लोग कंक्रीट के जंगलों में वास कर रहे और वहां वास करते करते उन कंक्रीट के जंगलों जैसी ही हमारी बुद्धि हो गई. हमारे भीतर से जीवन खो गया है, इसलिए थोड़ा सा समय निकल कर वह जीवन को अपने शरीर में, अपने मन में, अपने हृदय में उतरने का एक अवसर है - अरण्यवास. हम कुछ मित्र निकल कर के वहां जाएं जहां पर नदी है, पहाड़ है, जंगल है, जहां अभी इंसान की बुद्धि की पहुंच नहीं हुई है. वहां जाकर के वास करते हुए पता करें क्या ऐसा कोई हिस्सा अभी भी बचा है जो की मन के द्वारा चुरा नहीं लिया गया हो और उसी हिस्से से जी करके देखें की जीवन क्या है ? उसी हिस्से को उखाड़ करके देखें की जीवन का प्रवाह क्या है? 

यदि हम ऐसा कर पाते हैं तो फिर अरण्यावास सिद्ध होगी और हमारे जीवन के लिए एक ऐसा अवसर बन सकेगी जहां से यांत्रिकता, बनावटीपन से मुक्त होकर वह जीवन हमे मिलें जो निसर्ग है जो सत्य है. 

 

2022 में हम लोगोंने 25 नवंबर से अमरकंटक से अरण्यावास की शुरुआत की जो लगभग 2 महीने तक चली, जिसमें हम देश के विभिन्न स्थान में जाकर रहें, वहां संवाद हुआ. हम प्रकृति के बीच में अपनी खोई हुई वैभव को वापस तलाशें जो की हमने तथाकथित सभ्यता, तथाकथित विकास के क्रम में खो दिया है. हमने उस नैसर्गिक जागरण का उद्घाटन उन रेगिस्तान में किया जहां पर अभी इंसान की पैरों की छाप नहीं बनी हुई है.

 

अगला अरण्यवास जल्द ही शुरू होगा.

आप सबका स्वागत है. 

bottom of page