वे मुझे धन्यवाद देते हैं
वे मुझे धन्यवाद देते हैं
मैं उनसे माफ़ी माँगता हूँ
वे कहते हैं आप से हमने अपूर्व सुना
मैं ख़ुद से कहता हूँ कि
अरे जो कहना था
वह तो मैं कह ही नहीं पाया
वे कहते हैं कि
हमें आपसे राह मिली
मैं ख़ुद से कहता हूँ
जरा इशारा ही तो कर पाया
जब साथ चला तो क्यूँ
पूरा न चल पाया
वे मुझे धन्यवाद देते हैं
मैं उनसे माफ़ी माँगता हूँ
धर्मराज
23/12/2024








Comments