top of page
Image by NordWood Themes
Image by NordWood Themes

कौन उगा कौन डूबा

Aug 16, 2023
1 min read


विदा की बेला है प्रेमी युगल गोधूलि में डूबते दिनकर को साथ साथ निहार रहे हैं अकुला कर प्रेयसी पूछती है क्या हमारे बीच प्रेम डूब रहा है

प्रेमी मुस्कुरा उठता है साँझ की लाली उसके होठों की चौखट लांघ दंतपंक्तियों पर पसर जाती है देवी! प्रेम उगा कब था

वह तो सूर्य सा शाश्वत है यह तो हम हैं जो मन की धरती पर सवार उसके सम्मुख साथ साथ उग आए थे अब अलग अलग डूब रहे हैं

धर्मराज 12/08/2023

 
 
 

Comments


bottom of page